नाहन, 05 मार्च।
सिरमौर जिले के रेणुका जी क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बकरियों को यूरिया खिलाकर मारने के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रेणुका थाना में हीरा पुत्र स्वर्गीय खुलु राम निवासी गांव आलिया, डाकघर जरग, तहसील ददाहु जिला सिरमौर की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता हीरा ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी निशा देवी ने उसकी बकरियों को यूरिया खाद खिलाकर मार दिया।
बताया गया है कि शिकायतकर्ता की बकरियां मृत अवस्था में मिली थीं। पुलिस ने इस मामले में धारा 325 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है और पूरे घटनाक्रम की आगे जांच की जा रही है।


