मुंबई, 13 मार्च।
पुणे जिले के जुन्नर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर हमला करने के बाद पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली।
घायल युवती का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटना स्थल से युवक महेश दामसे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक, महेश दामसे कॉलेज में पढ़ने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता था। उसने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे युवती ने ठुकरा दिया। इसके बाद बुधवार को उसने युवती पर हमला किया और फरार हो गया।
जुन्नर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। शुक्रवार सुबह सुनसान जगह पर पेड़ से लटका युवक का शव मिला। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


