राजनीति
17 Feb, 2026

अमित शाह, गडकरी सहित नेताओं ने वासुदेव बलवंत फड़के को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली, 17 फरवरी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने महान क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि महान स्वाधीनता सेनानी और अमर बलिदानी फड़के ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति की नींव को मजबूत किया और युवाओं को मातृभूमि की स्वतंत्रता के ध्येय से जोड़ा।

गडकरी ने मराठी में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की स्मृति दिवस पर उन्हें नमन करता हूं।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें मां भारती का वीर सपूत, सशस्त्र संगठन ‘रामोशी’ का नायक और आद्य क्रांतिवीर बताते हुए उनके बलिदान दिवस पर नमन किया और कहा कि मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक प्रेरणा देगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फड़के की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि को स्वतंत्र कराने के लिए कोली, भील तथा धांगड़ समुदाय को एकत्र कर ‘रामोशी’ संगठन स्थापित किया और पुणे नगर में स्वतंत्रता की चेतना को सुदृढ़ किया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने क्रांतिकारी एवं बलिदानी फड़के को नमन करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सशस्त्र क्रांति का शंखनाद करने वाले फड़के ने देशवासियों को एकजुट होकर स्वाधीनता के लिए संघर्ष का आह्वान किया और अपने अदम्य शौर्य से भावी क्रांतिकारियों को प्रेरित किया।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।