गुवाहाटी, 19 फरवरी।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि तीनों राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार लगभग तय हो गए हैं और पार्टी पूर्ण ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि असम विधानसभा में सत्ताधारी भाजपा की मजबूत स्थिति होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में संख्या का फायदा भी मिलेगा।
भाजपा के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन की यह रणनीति पार्टी को राज्यसभा में मजबूत स्थिति दिलाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।



