अपराध
05 Mar, 2026

मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष: पुलिस वाहन पर हमला, पांच आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुई हिंसक झड़प में पुलिस वाहन पर हमला हुआ, पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

मुजफ्फरपुर, 05 मार्च।

रंगों के त्योहार होली के दौरान शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। रामबाग के नूनफर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी भीड़ ने हमला कर दिया और पुलिस वाहन का शीशा तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नूनफर मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया।

पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेना शुरू किया, जिससे वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा रही थी, तभी कुछ महिलाएं और युवक पुलिस से उलझ पड़े। इसी दौरान भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने लाठी-डंडों से पुलिस वाहन पर हमला कर दिया, जिससे वाहन के पिछले हिस्से का शीशा टूट गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस टीम हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर थाने लौट गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक और गहमागहमी देखी जा सकती है। नगर पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश में झड़प की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजी गई थी। मौके पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।