अन्य राज्य
27 Feb, 2026

छत्तीसगढ़ में किसानों को होली से पहले मिलेगा धान बोनस, 10,292 करोड़ रुपये होंगे सीधे खातों में

छत्तीसगढ़ सरकार आज किसानों के खातों में धान बोनस जारी करेगी। कृषक उन्नति योजना के तहत ₹3,100 प्रति क्विंटल के अनुसार लगभग 10,292 करोड़ रुपये सीधे 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में भेजे जाएंगे।

रायपुर, 27 फरवरी।

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार आज शुक्रवार को धान बोनस किसानों के खातों में जारी करेगी। गुरुवार देर शाम कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत कुल 10,292 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बीते बुधवार को महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के किसानों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। इस योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3,100 प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त प्रदान की जाएगी। इस निर्णय के माध्यम से लगभग 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

इस पहल से किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और उन्हें त्योहारों के समय राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने इस योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाकर समय पर लाभ सुनिश्चित किया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।