उत्तराखंड
16 Mar, 2026

नैनीताल में जलवायु परिवर्तन से बलिया नाला जलग्रहण क्षेत्र पर संकट

कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध में पाया गया कि नैनीताल मुख्यालय के बलिया नाला जलग्रहण क्षेत्र में जल स्रोत लगातार घट रहे हैं। पारंपरिक धारे-नौले और सिमार-गजार जैसी आर्द्रभूमियाँ सूख रही हैं। बढ़ते तापमान और बदलते वर्षा पैटर्न से कृषि, बागवानी और पशुपालन प्रभावित हो रहे हैं। अध्ययन में समुदाय आधारित जल प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों के संयोजन से जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया है।

नैनीताल, 16 मार्च।

वैश्विक जलवायु परिवर्तन का हिमालयी क्षेत्रों पर गहरा असर पड़ रहा है, जिससे नदियों और पारंपरिक जल स्रोतों में कमी दिखाई दे रही है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में प्रस्तुत एक शोध में यह तथ्य सामने आया कि नैनीताल मुख्यालय के बलिया नाला से निकलने वाली बलिया नदी के जलग्रहण क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के कारण जलस्तर घट रहा है।

सुभाष चंद्र बोस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर की भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. पूनम साह गंगोला के निर्देशन में शोधार्थी वसीम अहमद ने “इंपैक्ट ऑफ क्लाइमेट चेंज ऑन वाटर रिसोर्सेस: ए केस स्टडी ऑफ बलिया कैचमेंट डिस्ट्रिक्ट नैनीताल” विषय पर अपनी पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा के दौरान बताया कि बलिया नदी और इसकी सहायक नदियाँ, कुरिया गाड़ और नलेना गाड़ में जलस्तर घट रहा है।

क्षेत्र के पारंपरिक जल स्रोत, जैसे धारे-नौले, सूख रहे हैं और आर्द्रभूमियाँ (स्थानीय भाषा में सिमार और गजार) सिकुड़ रही हैं। अध्ययन में लगभग 19 प्रतिशत जल स्रोत पूरी तरह सूख चुके हैं, जबकि 24 प्रतिशत मौसमी होकर रह गए हैं।

शोध में यह भी सामने आया कि तापमान बढ़ रहा है, वर्षा का स्वरूप बदल रहा है और वर्षा के दिनों में कमी के साथ अतिवृष्टि की घटनाएँ बढ़ रही हैं। इसके कारण कृषि, बागवानी और पशुपालन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और स्थानीय लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा खाद्य सुरक्षा प्रभावित हो रही है।

शोधार्थी वसीम अहमद ने सुझाव दिया कि जल स्रोतों के संरक्षण के लिए समुदाय आधारित जल प्रबंधन अपनाना आवश्यक है। पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीकों के संयोजन से जल स्रोतों का पुनर्जीवन और रिचार्ज क्षेत्रों का संरक्षण किया जाना चाहिए।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से आए बाह्य परीक्षक प्रो. प्रवीण कुमार पाठक ने इस अध्ययन को महत्वपूर्ण बताते हुए जल संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रो. आरसी जोशी, डॉ. पूनम साह गंगोला, डॉ. मनीषा त्रिपाठी, डॉ. मोहन लाल, डॉ. पीसी चन्याल, डॉ. विनीता, डॉ. देवेंद्र, डॉ. दीपक सहित अन्य शोधार्थी उपस्थित रहे। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ-कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने वसीम अहमद को पीएचडी उपाधि प्राप्त होने पर शुभकामनाएँ दीं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।