अपराध
13 Mar, 2026

प्रयागराज में गहरे गड्ढे में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज में करनाईपुर पटेल नगर चौराहा के पास गहरे गड्ढे में युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज, 13 मार्च 2026।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर पटेल नगर चौराहा के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव गहरे गड्ढे में पाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांव निवासी संजय कुमार गौतम (35) के रूप में हुई है। शव के पास गड्ढे में उसकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब लोग उधर से गुजर रहे थे, तभी गड्ढे में युवक का शव दिखाई दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि संभवतः युवक की मोटरसाइकिल गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौत हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।