राजनीति
06 Mar, 2026

फांसी घर मामले पर दिल्ली विधानसभा में कड़ी सुरक्षा, सीमित प्रवेश

दिल्ली विधानसभा में फांसी घर मामले को लेकर शुक्रवार को विशेषाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इस दौरान केवल समिति के सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और समन जारी किए गए व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।

दिल्ली विधानसभा में विशेषाधिकार समिति की बैठक में फांसी घर मामले पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को कुछ ही लोगों के प्रवेश की अनुमति दी गयी।दिल्ली विधानसभा परिसर में आज विशेषाधिकार समिति के सदस्यों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री/मंत्रियों, मुख्य सचेतक, नेता प्रतिपक्ष और (जिन लोगों को समन जारी है) को प्रवेश की अनुमति दी गयी। विशेषाधिकार समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और पूर्व मंत्री राखी बिड़ला को समन जारी किया हुआ है।यह निर्देश दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के जरिए जारी किया गया है। इसकी जानकारी आज विधानसभा सचिव रंजीत सिंह ने दी।निर्देशों के मुताबिक, आज विशेषाधिकार समिति द्वारा राष्ट्रीय महत्व के एक अत्यंत संवेदनशील मामले की सुनवाई निर्धारित है। साथ ही कुछ सदस्यों द्वारा मीडिया में किए गए पोस्ट के कारण अव्यवस्था उत्पन्न होने की गंभीर आशंका और खतरा भी है।इसके अतिरिक्त अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि कोई सदस्य/व्यक्ति विधानसभा परिसर में ऐसी किसी गतिविधि में संलग्न पाया जाता है जिससे विधानसभा सचिवालय के कार्य या समिति की कार्यवाही में बाधा या व्यवधान उत्पन्न हो, तो उसके विरुद्ध विशेषाधिकार हनन तथा अवमानना की कार्यवाही की जाएगी। अतः सदस्यों से अनुरोध है कि वे अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।