अपराध
06 Mar, 2026

फलोदी में दो साल से फरार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

फलोदी पुलिस ने एमडीएमए तस्करी के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

फलोदी (जोधपुर), 06 मार्च।

फलोदी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे वांछित आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में पहले 25.90 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया था। आरोपित के खिलाफ चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिलों में भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण और वृत्ताधिकारी लोहावट नगेंद्र कुमार के निर्देशन में भोजासर थानाधिकारी जमील खान की टीम ने यह कार्रवाई की। यह मामला 2 मई 2024 का है, जब भोजासर पुलिस ने ऑपरेशन अनामिका के तहत मिली सूचना पर कार्रवाई की थी। उस समय चाड़ी निवासी भोमाराम पुत्र रणुराम की जेब से 25.90 ग्राम एमडीएमए बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के दौरान भोमाराम ने पुलिस को बताया था कि यह अवैध मादक पदार्थ उसे अशोक नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद सप्लायर अशोक को पकड़ने के लिए भोजासर थानाधिकारी जमील खान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नागौर जिले के श्री बालाजी थाना क्षेत्र के सथेरण निवासी अशोक पुत्र फुलाराम को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपित अशोक को आवश्यक अनुसंधान के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ पहले भी चार अन्य मामले दर्ज हैं, जिनमें चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिलों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामले शामिल हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।