अमेरिका/यूरोप
05 Mar, 2026

पश्चिम एशिया संकट के बीच यूरोपीय देशों ने नागरिकों की वापसी तेज की

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच यूरोपीय देशों ने विशेष उड़ानों के जरिए अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

ब्रसेल्स, 06 मार्च 2026

पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़े बढ़ते सैन्य तनाव के बीच यूरोपीय देशों ने अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभिन्न देशों की ओर से संचालित विशेष उड़ानों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को क्षेत्र से बाहर निकाला जा रहा है।

यूरोपियन कमिशन ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि बुधवार से अब तक उसके सहयोग से कम से कम छह विशेष उड़ानें मध्य-पूर्व से रवाना हो चुकी हैं। इन उड़ानों के जरिए यूरोपीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से बुल्गारिया, इटली, ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया वापस पहुंचाया गया है। आने वाले दिनों में और भी उड़ानों के संचालन की योजना बनाई जा रही है।

कमिशन ने कहा कि क्षेत्र में हो रही गंभीर घटनाओं को देखते हुए वह सदस्य देशों के साथ मिलकर सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए आयोग का आपातकालीन प्रतिक्रिया समन्वय केंद्र सदस्य देशों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रियाओं में सहयोग कर रहा है।

इसके साथ ही यूरोपीय संघ का नागरिक सुरक्षा तंत्र भी सक्रिय हो गया है। इस तंत्र के अंतर्गत ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, फ्रांस, इटली, लक्जमबर्ग, रोमानिया और स्लोवाकिया सहित दस देशों ने सहायता प्रदान की है।

इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने भी क्षेत्र में अतिरिक्त उड़ानों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है। विभाग के अनुसार 28 फरवरी के बाद से अब तक 17,500 से अधिक अमेरिकी नागरिक मध्य-पूर्व से अमेरिका लौट चुके हैं।

दुबई और जेद्दा जैसे प्रमुख स्थानों से भी पूर्ण क्षमता वाली उड़ानों का संचालन किया जा रहा है, जबकि फ्रांस, जर्मनी और चेक गणराज्य ने भी अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था शुरू कर दी है।

वहीं यूनाइटेड किंगडम ने बताया है कि ओमान की राजधानी मस्कट से उसकी पहली चार्टर्ड उड़ान तकनीकी कारणों से थोड़ी देर से रवाना होगी, लेकिन जल्द ही इसके उड़ान भरने की संभावना है। आने वाले दिनों में और भी चार्टर्ड उड़ानें संचालित की जाएंगी।

यूरोपीय आयोग ने यह भी कहा है कि इन विशेष उड़ानों के संचालन में होने वाले खर्च का एक हिस्सा वह स्वयं वहन करेगा, ताकि सदस्य देशों को अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में सहायता मिल सके।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।