शेयर बाज़ार
25 Feb, 2026

जीडीपी माप प्रणाली बदलेगी, 27 फरवरी को आएंगे नई सीरीज के तहत तिमाही आंकड़े

भारत की जीडीपी गणना प्रणाली में बदलाव, 27 फरवरी को नए आधार वर्ष 2022-23 पर आधारित तिमाही आर्थिक आंकड़े जारी होंगे।

नई दिल्ली, 25 फरवरी।

चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े 27 फरवरी को जारी किए जाएंगे। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय अब जीडीपी आंकड़ों को नई श्रृंखला के आधार पर प्रकाशित करेगा।

सरकार ने जीडीपी गणना के लिए आधार वर्ष 2011-12 को बदलकर 2022-23 कर दिया है। नई प्रणाली में अधिक सटीक आर्थिक आकलन के लिए ‘डबल डिफ्लेशन’ पद्धति और लगभग 500 से 600 वस्तुओं के डेटा का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई के बाद जीडीपी मापन भी इसी नए आधार वर्ष पर किया जाएगा।

मंत्रालय वित्त वर्ष 2025-26 के दूसरे अग्रिम अनुमान भी 27 फरवरी को जारी कर सकता है, जिसमें संशोधित आर्थिक आंकड़े शामिल होंगे। नए आधार वर्ष के कारण पहले और दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों में भी बदलाव संभव है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह 6.5 प्रतिशत थी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8.1 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।