शेयर बाज़ार
16 Feb, 2026

एमसीएक्स पर चांदी फिसली, सोने के भाव में भी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज चांदी और सोने के भाव में गिरावट रही। चांदी लगभग 2,35,605 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 1,54,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी कमजोर दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली, 16 फ़रवरी।

घरेलू सर्राफा बाजार की कमजोरी का असर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी देखने को मिला। आज चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में चांदी पिछले सप्ताह शुक्रवार के मुकाबले लगभग चार प्रतिशत टूटकर 2,35,208 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गई, लेकिन दोपहर तक इसमें हल्का सुधार हुआ और यह 2,35,605 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

सोने के भाव में भी कमजोरी रही। एमसीएक्स पर सोना पिछले शुक्रवार के मुकाबले एक प्रतिशत से अधिक गिरकर 1,54,125 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, लेकिन बाद में यह 1,54,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,988.04 डॉलर प्रति औंस और अप्रैल डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 5,006.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

जनवरी में चांदी ने चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम का उच्च स्तर पार किया था, लेकिन प्रॉफिट बुकिंग और कंसोलिडेशन के कारण अब यह अपने उच्चतम स्तर से करीब डेढ़ लाख रुपये तक नीचे आ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव भी 74.50 डॉलर प्रति औंस पर 3.2 प्रतिशत गिर गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह अमेरिका से महंगाई, जीडीपी और रोजगार आंकड़े आने वाले हैं, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट संभव है। निवेशक फिलहाल बुलियन मार्केट में नए संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में सोना और चांदी के भाव में उछाल आ सकता है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।