नई दिल्ली, 13 फरवरी ।
घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज सोने के भाव कमजोर नजर आए। सोना 1,120 से 1,220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी में मजबूती दर्ज की गई और यह 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,58,390 से 1,58,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,190 से 1,45,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,58,390 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,45,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,58,440 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,45,240 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,58,390 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,45,190 रुपये प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,58,390 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,45,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,58,440 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,45,240 रुपये, लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,58,540 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,45,340 रुपये के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,58,440 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,45,240 रुपये, जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,58,540 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,45,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में भी सोने के भाव में कमजोरी देखी गई, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,58,390 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,45,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।



