हरिद्वार, 16 फरवरी।
लक्सर क्षेत्र में टीबी के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग 100 दिन का विशेष महा अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित टीबी मरीजों की पहचान करेंगे और उन्हें आवश्यक जांच व उपचार के लिए रेफर करेंगे।
लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद के अनुसार, यहां औसतन प्रतिदिन 200-250 मरीजों की ओपीडी होती है, जिसमें लगभग हर तीसरे मरीज में सांस की तकलीफ देखी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के इस 100 दिन के अभियान का उद्देश्य टीबी के बढ़ते मामलों पर काबू पाना और ग्रामीण क्षेत्र में समय पर पहचान व उपचार सुनिश्चित करना है। सरकार की निर्देशानुसार अभियान में व्यापक जांच, फॉलो-अप और जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे।



