अन्य राज्य
19 Feb, 2026

हुसैनगंज में छात्र के कथित अपहरण की अफवाह से प्रदर्शन, दुकानों में तोड़फोड़

सीवान के हुसैनगंज में मैट्रिक परीक्षा केंद्र के बाहर एक छात्र के अपहरण की अफवाह फैलने पर छात्रों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर छात्र को सुरक्षित बरामद किया।

सीवान, 19 फरवरी।

हुसैनगंज बाजार स्थित मैट्रिक परीक्षा केंद्र के बाहर बुधवार रात करीब आठ बजे अफरा-तफरी मच गई, जब एक छात्र के कथित अपहरण की अफवाह फैल गई। अफवाह सुनते ही परीक्षा देने वाले छात्रों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं।

घटना एम एस हाई स्कूल के बाहर हुई, जहां मैट्रिक परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। जानकारी के अनुसार दूसरी पाली में गणित की परीक्षा देने वाला एक छात्र परीक्षा समाप्ति के बाद अपने साथियों को बताए बिना कहीं चला गया और मोबाइल फोन बंद कर लिया। शाम को जब परिजन उससे संपर्क करने की कोशिश करने लगे, तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में हुसैनगंज पहुंचे, लेकिन वहां उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने अफवाह फैला दी कि छात्र को बाइक से कुछ लोग अगवा कर ले गए।

यह खबर फैलते ही परीक्षा केंद्र के बाहर उपस्थित छात्रों ने बाजार में प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर हुसैनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने कथित लापता छात्र को जीबी नगर थाना क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने बताया कि छात्र सुरक्षित हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्र गणित के पेपर अच्छा न होने के कारण कहीं चला गया था। पुलिस बाजार में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।