शिक्षा
09 Mar, 2026

नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 11 मार्च तक कर सकेंगे पंजीकरण

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 मार्च कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रात 9 बजे तक आवेदन और रात 11:50 बजे तक शुल्क जमा कर सकते हैं।

09 मार्च, नई दिल्ली।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट यूजी) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 11 मार्च 2026 रात 9 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित थी, लेकिन उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय देने के लिए इसे तीन दिन बढ़ा दिया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, आवेदन शुल्क का भुगतान 11 मार्च 2026 रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे बढ़ाई गई समय-सीमा के भीतर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।

नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर नीट यूजी 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक बुनियादी जानकारी दर्ज कर पंजीकरण करें।

  • पंजीकरण के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

  • |
    आज का राशिफल

    पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

    आज का मौसम

    भोपाल

    16° / 26°

    Rainy

    ट्रेंडिंग न्यूज़

    तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

    अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

    कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

    कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

    पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

    पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

    कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

    19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।