अपराध
24 Feb, 2026

बाराबंकी में दो तस्कर गिरफ्तार, 94 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

बाराबंकी में एएनटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 94 लाख रुपये मूल्य की 470 ग्राम हेरोइन बरामद की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी 24 फरवरी 2026।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) लखनऊ यूनिट ने बाराबंकी जिले से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 94 लाख रुपये मूल्य की 470 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई बाराबंकी जिला के सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित चंदवारा मोड़ के पास की गई।

एएनटीएफ प्रभारी दर्शन यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान याकूबगंज जैदपुर निवासी देवी प्रसाद और ताड़पुरवा निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार देर रात दोनों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 470 ग्राम हेरोइन के साथ एक एंड्रॉयड फोन, एक कीपैड फोन और 1620 रुपये नकद भी बरामद किए।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दोनों पार्टनर के रूप में काम करते थे और मोटरसाइकिल से ग्राहकों को मादक पदार्थ बेचते थे तथा मिलने वाले पैसों को आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।