बागपत, 23 फरवरी 2026।
इस घटना के बाद पुलिस ने 150 से अधिक लोगों से पूछताछ की और 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस मामले में लापरवाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। एसपी ने जांच में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है।
एसपी बागपत के अनुसार पुलिस टीम ने इस ब्लाइंड केस को सुलझाने के लिए डेढ़ सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की और कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन किया। पुलिस को मामले के खुलासे में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जांच के दौरान कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिलने पर भी पुलिस टीम ने लगातार प्रयास जारी रखे और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
11 फरवरी को बागपत कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर महनवा गांव के पास महिला का शव मिला था। इस मामले में पीड़ित के पति बाबूराम ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना के बाद कई दिनों तक गांव में धरना-प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन भी हुए। एसपी ने गंभीरता दिखाते हुए मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी और चार इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मियों को जांच कार्य में लगाया गया था।



