अन्य राज्य
21 Feb, 2026

मैट्रिक परीक्षा के दौरान पांच छात्राएं बेहोश, परीक्षा केंद्रों पर मची अफरा-तफरी

महाराजगंज में मैट्रिक परीक्षा के दौरान विज्ञान विषय की परीक्षा देते समय पांच छात्राओं के बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया।

सीवान, 21 फरवरी 2026

महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में चल रही मैट्रिक परीक्षा के दौरान पांचवीं दिन विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग केंद्रों पर पांच छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। इस घटना से परीक्षा केंद्रों पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि सेंट जोसेफ स्कूल और उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान यह घटना हुई।

जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान पांच छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर गईं। इसके बाद केंद्राधीक्षकों ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया और एंबुलेंस भेजने का अनुरोध किया। एंबुलेंस की मदद से सभी छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

सेंट जोसेफ स्कूल की परीक्षार्थी किरण कुमारी, तबस्सुम और ज्योति तथा उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय की आंचल कुमारी और खुशबू कुमारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान अचानक डर और घबराहट महसूस होने लगी, जिसके बाद वे बेहोश हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ, बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी भी पीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।