टॉप न्यूज़
06 Mar, 2026

ईरान ने बहरीन और यूएई में अमेजन डेटा सेंटर पर हमला किया

ईरान ने बहरीन और यूएई में अमेजन के डेटा सेंटर पर ड्रोन हमला किया, जिससे ढांचे को नुकसान और बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

तेहरान, 06 मार्च

पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के बीच ईरान ने बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित अमेरिकी कंपनी अमेजन के डेटा सेंटर समेत कई प्रतिष्ठानों पर हमला किया। अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने भी इन हमलों की पुष्टि की है।

तुर्किये की सरकारी एजेंसी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बहरीन में अमेजन के डेटा सेंटर पर ड्रोन हमला किया। इसके अलावा राजधानी मनामा में दो होटलों और एक रिहायशी इमारत को भी निशाना बनाया गया। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों से भौतिक क्षति हुई है, लेकिन किसी की जान नहीं गई।

अमेजन एक अमेरिकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो ई-कॉमर्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, ऑनलाइन विज्ञापन, डिजिटल स्ट्रीमिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में काम करती है। फ़ार्स की रिपोर्ट में कहा गया कि यह हमला बहरीन में अमेजन की फैसिलिटी सेंटर को लक्षित कर किया गया। यह दुबई में अमेजन के डेटा सेंटर और अन्य रणनीतिक साइटों पर ईरान के हालिया अभियानों की एक शृंखला का हिस्सा था।

अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने बताया कि यूएई में उनकी दो फैसिलिटी सेंटर पर सीधे हमले हुए, जबकि बहरीन में ड्रोन हमले के कारण एक फैसिलिटी सेंटर को काफी नुकसान पहुंचा। इन हमलों से ढांचे को नुकसान हुआ, बिजली आपूर्ति बाधित हुई और आग बुझाने के प्रयासों के दौरान भी पानी के कारण अतिरिक्त नुकसान हुआ।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।