अन्य राज्य
18 Feb, 2026

जम्मू-कश्मीर में सामान्य मौसम, हल्के बादलों के बीच ठंडक बरकरार

जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों में बुधवार को सामान्य मौसम और हल्के बादलों की संभावना के बीच ठंडक बनी रही, जबकि किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।

जम्मू, 18 फरवरी।

जम्मू संभाग और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादलों की चादर छाई रही और मौसम सामान्य बना रहा, हालांकि सूर्य देव के पूरे दर्शन नहीं हो सके, वहीं कश्मीर घाटी और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडक बरकरार है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों में आज सामान्य मौसम रहने की संभावना है, जिसमें हल्के बादल छाए रह सकते हैं। फरवरी के अंत तक किसी बड़ी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है, लेकिन 28 फरवरी को कश्मीर के उच्च पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी कृषि गतिविधियां जारी रख सकते हैं, जबकि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है और हल्की बर्फबारी के दौरान फिसलन और हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए अनावश्यक रूप से ऐसे इलाकों में न जाने की चेतावनी दी गई है। वर्तमान में जम्मू में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और सूखा दौर जारी है, हालांकि हल्के बादलों ने ठंडक प्रदान की है।

अखनूर में मौसम की बात करें तो यहां कई दिनों से धूप खिली थी, लेकिन बुधवार को मौसम फिर करवट ले लिया। आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने की संभावना है। जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में अक्सर शिवरात्रि के उपलक्ष्य में बारिश होती है, लेकिन इस बार शिवरात्रि के दिन बारिश नहीं हुई।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।