जम्मू, 12 फरवरी।
मंत्री सतीश शर्मा ने गुरुवार को कश्मीरी पंडितों की घाटी में सम्मानजनक वापसी की उम्मीद जताते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से उनकी वापसी चाहते हैं, हालांकि यह विषय उनके प्रत्यक्ष नियंत्रण में नहीं है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों का कश्मीर लौटना समय की मांग है। “मैं दिल से चाहता हूं कि वे अपनी धरती पर लौटें। पाकिस्तान की नापाक साजिशों को हम सफल नहीं होने देंगे। देश की एकता और अखंडता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है,” उन्होंने स्पष्ट किया।
मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर को मजबूत और विकसित बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि एक बेहतर राष्ट्र निर्माण के लिए सभी को समर्पण, समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करना होगा।


