जम्मू, 27 फरवरी।
जम्मू पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके कब्जे से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस थाना कनाचक क्षेत्र में की गई।
पुलिस के अनुसार गजनसू रोड पर चिनोर फार्म्स की ओर जाने वाले मार्ग पर पेट्रोलिंग के दौरान ध्यातेरल निवासी जगन नाथ के पुत्र तारा चंद को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 8.03 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ मिला। इसके अलावा एक डिजिटल वजन मशीन, फॉइल पेपर, लाइटर और कैंची भी बरामद की गई।
इस संबंध में पुलिस थाना कनाचक में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत एफआईआर संख्या 26/2026 दर्ज कर ली गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


