अपराध
11 Mar, 2026

दहेज उत्पीड़न में विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मामला दर्ज

यमुनानगर में दहेज की अतिरिक्त मांग और मारपीट के आरोप में पुलिस ने पति सहित पांच पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यमुनानगर, 11 मार्च।

यमुनानगर में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता रोशनी सिंह ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

रोशनी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 26 अप्रैल 2024 को अभिषेक सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी से पूर्व ससुराल पक्ष ने कार खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे परिवार ने जनवरी और फरवरी 2024 में आरटीजीएस के माध्यम से पति के खाते में भेज दिया।

पीड़िता ने कहा कि शादी में उसके परिवार ने अपनी क्षमता से अधिक खर्च करते हुए सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं दीं, इसके बावजूद विवाह के तुरंत बाद ही पति, सास-ससुर और अन्य परिजन उसे कम दहेज लाने का ताना देने लगे।

शिकायत में यह भी कहा गया कि ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपये और सोने के कड़े-चूड़ियों की अतिरिक्त मांग की। मांग पूरी न होने पर कई बार मारपीट और अपमानजनक व्यवहार किया गया। जुलाई 2024 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद रोशनी अपने मायके आ गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई और अतिरिक्त दहेज की मांग दोहराई गई।

पुलिस ने जांच के बाद पति अभिषेक सिंह, ससुर दुर्गा प्रसाद, सास गीता, ननद श्वेता और ननदोई प्रदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना गांधी नगर में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।