अन्य राज्य
07 Feb, 2026

मेघालय खदान हादसा: दो और शव मिले, मृतकों की संख्या 24

ईस्ट जयंतिया हिल्स की अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में तीसरे दिन दो और शव बरामद, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ का बचाव अभियान जारी।

शिलांग, 07 फरवरी।

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट के बाद जारी राहत एवं बचाव अभियान के तीसरे दिन शनिवार को दो और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। एनडीआरएफ के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

गौरतलब है कि गुरुवार को उम्सनगट गांव के थांगस्कू क्षेत्र स्थित एक अवैध खदान में विस्फोट हुआ था। घटना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। पहले दिन 18 और दूसरे दिन 4 शव निकाले गए थे।

शनिवार को लगभग 100 फीट गहरी खदान में करीब 310 फीट अंदर रैट-होल क्षेत्र से दो और शव बाहर निकाले गए। कुछ मृतकों की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे में घायल आठ श्रमिकों का उपचार चल रहा है।

एनडीआरएफ प्रथम बटालियन के कमांडेंट एच.पी. कंडारी, डिप्टी कमांडेंट एन.के. तिवारी, सीएमओ डॉ. मोफी और इंस्पेक्टर अनुराग कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान संचालित किया जा रहा है। मौके पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस तैनात हैं।

प्रशासन के अनुसार प्रभावित तीन खदानों में से दो में तलाशी कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष स्थानों पर अभियान जारी है। जिला प्रशासन ने सेना और वायु सेना को भी स्टैंडबाय पर रखा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।