उत्तर प्रदेश
24 Feb, 2026

मीरजापुर में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

चुनार थाना क्षेत्र के गोबरदहा गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय 55 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मीरजापुर, 24 फरवरी।

मीरजापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरदहा गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, रामपुर सक्तेशगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय बिमलेश मंगलवार को तरंगा गांव गए थे। दोपहर में वापस लौटते समय गोबरदहा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते हुए अचानक आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बताया गया है कि मृतक के तीन पुत्र हैं और सभी विवाहित हैं।

इस संबंध में चुनार थाना के कोतवाल विजय शंकर पटेल ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।