अपराध
18 Feb, 2026

मुजफ्फरपुर में सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग ने सदर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की।

मुजफ्फरपुर, 18 फरवरी।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर आज कानूनी कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा एक अपहरण मामले के अनुसंधानकर्ता (आईओ) थे और उन्होंने पीड़ित पक्ष से केस में सहूलियत देने तथा केस डायरी कमजोर करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जो बाद में 30 हजार रुपये में तय हुई।

शिकायतकर्ता अमन कुमार ने निगरानी विभाग को शिकायत दी, जिसे सत्यापित करने के बाद टीम ने जाल बिछाया। पूर्व योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोपित अधिकारी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये दिए और जैसे ही उन्होंने रकम स्वीकार की, निगरानी टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी विभाग के उपाधीक्षक (डीएसपी) संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी सदर थाना परिसर में हुई है और आरोपित अधिकारी से पूछताछ की जा रही है, आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर में यह लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई है, इससे पहले मंगलवार को प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

थाना परिसर में ही पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी से विभाग में हड़कंप मच गया है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी सरकारी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।