अन्य राज्य
28 Feb, 2026

समसी ग्रामीण अस्पताल में लापरवाही का मामला, नशे में डॉक्टर ने बच्ची को दी गलत दवा

मालदा के समसी ग्रामीण अस्पताल में एक डॉक्टर पर ड्यूटी के दौरान नशे में होने और डेढ़ साल की बच्ची को गलत दवा देने का आरोप। उच्चस्तरीय जांच के आदेश।

मालदा, 28 फरवरी।

जिले के समसी ग्रामीण अस्पताल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर पर आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान नशे में थे और डेढ़ साल की बच्ची को बिना पूरी जांच किए गलत दवा दे दी।

जानकारी के अनुसार, समसी के कांडारण इलाके निवासी कानू कर्मकार की बच्ची को अचानक सांस लेने में कठिनाई हुई। परिजन उसे तत्काल समसी ग्रामीण अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में लेकर पहुंचे। आरोप है कि उस समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर नशे की स्थिति में थे और उन्होंने बच्ची को दवा दे दी।

दवा देने के कुछ ही समय बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चांचल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

रतुआ-1 ब्लॉक के बीएमओएच डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि यह मामला बहुत गंभीर है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।