काठमांडू, 11 मार्च।
नेपाल की प्रतिनिधि सभा के लिए जारी मतगणना में समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, पार्टी को लगभग 58 सीटें मिलने का अनुमान है।
समानुपातिक मतों के अनुसार नेपाली कांग्रेस को लगभग 20 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) को लगभग 16 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को करीब 9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
हर्क साम्पांग के नेतृत्व वाली श्रम संस्कृति पार्टी और राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी को समानुपातिक प्रणाली के तहत लगभग 4–4 सीटें मिलने की संभावना है।
अब तक की मतगणना के अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को 51.45 लाख से अधिक मत मिले हैं। नेपाली कांग्रेस को 17.54 लाख, यूएमएल को 14.51 लाख और नेकपा को 8.08 लाख मत प्राप्त हुए हैं।
निर्वाचन आयोग मतगणना पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित करेगा।



