दक्षिण एशिया
07 Feb, 2026

नेपाल: चुनाव जीतकर भी संसद में प्रवेश नहीं कर पाएंगे रवि लामिछाने

रास्वपा अध्यक्ष रवि लामिछाने चितवन-2 से चुनाव मैदान में, लेकिन लंबित कानूनी मामलों के कारण संसद और संवैधानिक पद पर नियुक्ति पर संशय।

काठमांडू, 07 फरवरी।

नेपाल की राजनीति में एक बार फिर राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के अध्यक्ष रवि लामिछाने चर्चा में हैं। वह चितवन निर्वाचन क्षेत्र नंबर–2 से तीसरी बार प्रतिनिधि सभा चुनाव मैदान में हैं, लेकिन चुनाव जीतने की स्थिति में भी उनके संसद में प्रवेश और किसी संवैधानिक या कार्यकारी पद संभालने पर संशय बना हुआ है। वजह उनके खिलाफ लंबित कानूनी मामले हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अप्रैल 2023 के उपचुनाव में नवंबर 2022 की तुलना में बढ़े मतों के आधार पर चितवन–2 में उनकी पकड़ अब भी मजबूत है। हालांकि, अदालतों में लंबित मामलों के कारण निर्वाचित होने पर भी उनके सांसद, मंत्री या प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं।

लामिछाने के खिलाफ बुटवल की सुप्रीम सहकारी, पोखरा की सूर्य दर्शन सहकारी, काठमांडू की स्वर्ण लक्ष्मी सहकारी, चितवन की सहारा सहकारी और पर्सा की सानो पैला सहकारी से जुड़े कथित बचत गबन के मामले न्यायालयों में विचाराधीन हैं। इसके अलावा संगठित अपराध और धनशोधन से जुड़े आरोपों को लेकर भी कानूनी प्रक्रिया जारी है।

सरकार ने महान्यायाधिवक्ता कार्यालय के माध्यम से संगठित अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप वापस लेने की पहल की थी। 14 जनवरी 2025 को महान्यायाधिवक्ता रेनु भंडारी ने संबंधित जिला अदालतों में आरोपपत्र संशोधित करने का निर्णय लिया। इस कदम को चुनौती देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी सहित अन्य ने सर्वोच्च न्यायालय में रिट याचिकाएं दायर की हैं, जिन पर सुनवाई लंबित है।

रुपन्देही जिला अदालत ने स्पष्ट किया है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। नागरिकता विवाद सुलझने के बावजूद पासपोर्ट से जुड़ा एक अलग मामला भी विचाराधीन है। विधि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे गंभीर आरोपों के बीच सार्वजनिक पद ग्रहण करना नैतिक और कानूनी दोनों दृष्टि से जटिल प्रश्न खड़ा करता है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।