हरियाणा
13 Mar, 2026

नारनौल से चित्तौड़गढ़ के लिए शुरू हुई नई बस सेवा

हरियाणा राज्य परिवहन ने नारनौल और चित्तौड़गढ़ के बीच नई बस सेवा शुरू की है, जिससे क्षेत्रवासियों को राजस्थान तक सीधी और बेहतर सुविधा मिलेगी।

नारनौल, 13 मार्च।

हरियाणा राज्य परिवहन ने नारनौल और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बीच नई बस सेवा शुरू कर दी है, जिससे क्षेत्रवासियों को राजस्थान जाने के लिए बेहतर और सीधी सुविधा मिलेगी।

नारनौल डिपो के जीएम देवदत्त ने बताया कि यह बस सेवा रोजाना चलाई जाएगी। बस प्रातः सात बजे कनीना से रवाना होगी और करीब आठ बजकर 40 मिनट पर नारनौल पहुंचेगी। इसके बाद यह जयपुर, टोंक, देवली और बेगू होते हुए रात लगभग 10 बजकर 15 मिनट पर चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। कनीना से चित्तौड़गढ़ तक यात्रा में लगभग 15 घंटे का समय लगेगा।

वापसी में बस अगले दिन प्रातः चार बजकर 15 मिनट पर चित्तौड़गढ़ से रवाना होगी और शाम करीब पांच बजकर 45 मिनट पर नारनौल पहुंचेगी। इस नई बस सेवा से हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

जीएम देवदत्त ने बताया कि चित्तौड़गढ़ का परमिट पहले से विभाग के पास था, लेकिन यह सेवा कुछ समय से बंद थी। परिवहन विभाग की ओर से किलोमीटर बढ़ाने के निर्देश मिलने के बाद इस रूट को दोबारा शुरू किया गया है।

क्षेत्रवासियों ने नई बस सेवा के शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि इससे कनीना, नारनौल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजस्थान के प्रमुख शहरों तक सीधी बस सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को धन्यवाद भी दिया।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।