सिलीगुड़ी, 23 फरवरी 2026।
सिलीगुड़ी के सेवक रोड पर हुए हिट एंड रन मामले में सिलीगुड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल कार का पता लगाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देबांग्शु पाल चौधरी के रूप में हुई है, जो एक पेट्रोल पंप मालिक का बेटा बताया जा रहा है। डीसीपी ट्रैफिक ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।
डीसीपी के अनुसार 19 फरवरी की रात सेवक रोड पर एक कार ने एक युवक और युवती को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गई थी। इस हादसे में घायल युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान की।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।



