नई दिल्ली, 16 फ़रवरी।
गारमेंट सेक्टर की कंपनी फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 49 करोड़ रुपये का आईपीओ सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। निवेशक इस आईपीओ में 18 फ़रवरी तक बोली लगा सकते हैं। 19 फ़रवरी को शेयर अलॉटमेंट और 20 फ़रवरी को शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट होंगे। कंपनी के शेयर 23 फ़रवरी को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हो सकते हैं।
आईपीओ में प्रति शेयर 205 से 216 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। लॉट साइज 600 शेयर का है, रिटेल निवेशक दो लॉट यानी 1,200 शेयर के लिए बोली लगा सकते हैं। कुल 22,68,600 नए शेयर जारी किए जा रहे हैं।
कंपनी ने अपने आईपीओ में 47.42 प्रतिशत हिस्सेदारी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 33.27 प्रतिशत रिटेल निवेशकों, 14.28 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों और 5.03 प्रतिशत मार्केट मेकर्स के लिए रिजर्व की है। फाइनेक्स कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर और केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया है। श्रेणी शेयर्स लिमिटेड कंपनी का मार्केट मेकर है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ 2.27 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 7.54 करोड़ रुपये हो गया। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल–सितंबर 2025) में शुद्ध लाभ 6.78 करोड़ रुपये रहा।
राजस्व में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। 2023-24 में 50.01 करोड़ रुपये, 2024-25 में 85.51 करोड़ रुपये और मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में 47.33 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। कर्ज का बोझ 21.88 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 27.61 करोड़ रुपये और पहली छमाही में 24.63 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी के रिजर्व और सरप्लस भी बढ़े हैं। 2023-24 में ये 7.66 करोड़ रुपये, 2024-25 में 15.20 करोड़ रुपये और पहली छमाही में 18.01 करोड़ रुपये रहे। ईबीआईटीडीए 2023-24 में 4.05 करोड़ रुपये, 2024-25 में 11.15 करोड़ रुपये और पहली छमाही में 9.29 करोड़ रुपये रहा।



