मीरजापुर, 21 फ़रवरी।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के नौडिहवा गांव के पास नहर किनारे खड़ी पशु लदी पिकअप पुलिस ने शनिवार भोर पांच बजे कब्जे में ले ली। वाहन में सात गोवंश बंधे पाए गए।
पुलिस ने पिकअप मालिक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि वाहन बिहार में वध के लिए ले जाया जा रहा था।
पिकअप का पहिया पंचर होने से तस्कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने वाहन नहर किनारे देखा और पुलिस को सूचना दी। बरामद गोवंशों को पशु आश्रय केंद्र भेजा गया। मालिक की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



