राजनीति
25 Feb, 2026

प्रधानमंत्री मोदी इजराइल रवाना, रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इजराइल यात्रा के दौरान रक्षा, तकनीक और रणनीतिक सहयोग समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

नई दिल्ली, 25 फरवरी 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इजराइल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यह उनकी इजराइल की दूसरी यात्रा है और इसे भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच बिगड़ते संबंधों के बीच इस यात्रा को कूटनीतिक रूप से अहम बताया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजराइल की संसद को भी संबोधित करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 25 और 26 फरवरी को इजराइल में रहेंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का दौरा कूटनीति और गरिमा का मिश्रण है। इस यात्रा में आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली, करीब 71 हजार करोड़ रुपये के संभावित रक्षा सौदे और एआई आधारित ड्रोन तकनीक पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।