राजनीति
13 Feb, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर’ योजना को बताया स्वच्छ ऊर्जा और भविष्य की दिशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ को स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए देशवासियों को प्रेरित किया।

नई दिल्ली, 13 फरवरी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषित के माध्यम से ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ की जानकारी साझा की। उन्होंने भगवान सूर्य की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि सूर्य देव हमारे जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज शुरू हुई यह योजना सूर्य की प्रेरणा से रोशन है और देशवासियों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में सुभाषित साझा किया,

“चरन् वै मधु विन्दति, चरन् स्वादुमुम्बरम्।

सूर्यस्य पश्य श्रेमाणं, यो न तन्द्रयते चरन् चरैवेति॥”

इसका अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि निरंतर कर्म करने वाला व्यक्ति ही जीवन में मधुर फल प्राप्त करता है, जैसे लगातार चलने वाला मधु पाता है। सूर्य के उदाहरण से उन्होंने बताया कि सूर्य कभी थकता नहीं और लगातार गतिशील रहते हुए जगत को प्रकाश और ऊर्जा प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ का उद्देश्य देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और आम नागरिकों को स्वच्छ तथा किफायती बिजली उपलब्ध कराना है, जिसे उन्होंने आत्मनिर्भर और हरित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।