राजनीति
19 Feb, 2026

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें दूरदर्शी नेता, उत्कृष्ट प्रशासक, कुशल रणनीतिकार और स्वराज के महानायक के रूप में याद किया।

नई दिल्ली, 19 फरवरी।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हम उस दूरदर्शी नेता, उत्कृष्ट प्रशासक, रणनीतिकार और स्वराज के महानायक को नमन करते हैं, उनका साहस हमें प्रेरित करे, उनका सुशासन हमारा मार्गदर्शन करे और न्याय व आत्मसम्मान की उनकी भावना समाज को सशक्त बनाए।

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का साहस आज भी हम सभी को प्रेरित करता है, उनका सुशासन आज के समय में भी मार्गदर्शक है और न्याय व आत्मसम्मान की उनकी भावना समाज को सशक्त बनाती है।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि शिवाजी महाराज ने हमेशा प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को सर्वोपरि रखा और उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित किया, यही कारण है कि उनका जीवन पीढ़ी दर पीढ़ी भारत के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।