राजनीति
17 Feb, 2026

पूर्वी सिंहभूम: कांग्रेस नेता जीतेंद्र सिंह छह साल के लिए निष्कासित

कांग्रेस नेता जीतेंद्र सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया, पार्टी ने साफ किया कि अनुशासन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा।

पूर्वी सिंहभूम, 17 फ़रवरी।

मानगो नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में वरिष्ठ नेता जीतेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। जीतेंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के निर्देशों की अनदेखी करते हुए मेयर पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता के खिलाफ अपनी पत्नी पार्वती देवी को चुनाव मैदान में उतारा और उनके पक्ष में सक्रिय रूप से प्रचार किया।

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव प्रचार करें। इसके बावजूद जीतेंद्र सिंह ने न केवल अपनी पत्नी का नामांकन वापस नहीं लिया, बल्कि खुले तौर पर उनके समर्थन में अभियान चलाया, जिसे अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना गया।

इस संबंध में कांग्रेस कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने पत्र जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की। पत्र में कहा गया कि जीतेंद्र सिंह ने पूर्व में पार्टी में पुनः शामिल होते समय अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का आश्वासन दिया था। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार सभी नेताओं को अधिकृत प्रत्याशी का समर्थन करना अनिवार्य था। जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी और जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि जीतेंद्र सिंह को इससे पहले भी विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण निष्कासित किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें पुनः संगठन में शामिल किया गया। ताजा घटनाक्रम को देखते हुए पार्टी ने इस बार सख्त रुख अपनाया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी और अधिकृत प्रत्याशी सुधा गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ने के मामले में जेबा खान को भी पार्टी से निष्कासित किया है। नगर निगम चुनाव में अंदरूनी विरोध को लेकर कांग्रेस संगठन में हलचल तेज हो गई है और पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिया है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।