नई दिल्ली, 10 मार्च।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के सांसदों की विशेष मेजबानी की। इस दौरान सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच आपसी संवाद और विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहे। सांसदों और मंत्रियों ने विभिन्न विषयों पर बातचीत की और राज्यों के हितों पर चर्चा की।
राष्ट्रपति मुर्मु समय-समय पर अलग-अलग राज्यों के सांसदों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करती रही हैं, जिससे राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ सहयोग और संवाद को मजबूत करने में मदद मिलती है। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।



