अपराध
10 Mar, 2026

बवाना हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

बवाना में कारोबारी वैभव गांधी हत्याकांड के फरार दो आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया और जांच जारी है।

नई दिल्ली, 10 मार्च।

बाहरी उत्तरी जिले के बवाना इलाके में कारोबारी वैभव गांधी हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शाहबाद डेयरी इलाके में पुलिस टीम को देखते ही आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में दोनों आरोपित घायल हुए और उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि 9 फरवरी को सुबह लगभग 11:45 बजे बवाना के डीएसआईआईडीसी सेक्टर-4 में फैक्ट्री नंबर J-133 और J-21 के सामने फायरिंग की घटना हुई थी। इस दौरान कारोबारी वैभव गांधी को गोली लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बवाना थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।

9 एवं 10 मार्च की दरम्यानी रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी इलाके से गुजरने वाले हैं। इसके बाद एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम ने शाहबाद डेयरी इलाके में जाल बिछाया। पुलिस ने जैसे ही संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, उन्होंने पुलिस टीम पर करीब छह राउंड फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हुए और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चांद बागनिवासी मोहम्मद इरफान (40) और गाजियाबाद निवासी ऐश्वर्य पांडे (37) के रूप में हुई है। मोहम्मद इरफान पर हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी और स्नैचिंग समेत करीब 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 32 दिल्ली और 8 उत्तर प्रदेश के हैं। ऐश्वर्य पांडे पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, छह खाली कारतूस, दो हेलमेट और समयपुर बादली इलाके से चोरी की गई एक बाइक बरामद की। मुठभेड़ के बाद दोनों घायलों को रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले में पहले भी पांच आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें अरुण उर्फ पागल, संदीप उर्फ पुजारी, संजय उर्फ ताऊ उर्फ अजय, रविंदर उर्फ रवि और हरीश कुमार उर्फ सोनू शामिल हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।