अपराध
10 Mar, 2026

यमुनानगर पार्क की झील से मिला पर्यटन विभाग के कुक का शव

यमुनानगर के ओपी जिंदल पार्क की झील में पर्यटन विभाग में कार्यरत श्याम लाल का शव बरामद हुआ है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यमुनानगर, 10 मार्च।

यमुनानगर स्थित ओपी जिंदल पार्क की झील से मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय श्याम लाल के रूप में हुई है, जो पर्यटन विभाग में कुक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्याम लाल सोमवार शाम अपनी ड्यूटी से घर लौटने के बाद रोजाना की तरह टहलने ओपी जिंदल पार्क गए थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनसे संपर्क किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के सदस्य पूरी रात विभिन्न स्थानों पर उनकी तलाश करते रहे।

मंगलवार सुबह परिजन पार्क पहुंचे तो झील के किनारे श्याम लाल के जूते पड़े मिले। जूते देखकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत गोताखोरों तथा पुलिस को सूचना दी। सिटी थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और पानी में खोजबीन के बाद श्याम लाल का शव बरामद किया।

शव मिलने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। विशेषज्ञों ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और झील का पानी भी जांच के लिए लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्याम लाल दो बच्चों के पिता थे और लंबे समय से पर्यटन विभाग में कार्यरत थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।