दिल्ली-एनसीआर
17 Feb, 2026

सम्राट चौधरी ने एआई इंपैक्ट समिट में बिहार स्टॉल का उद्घाटन किया

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एआई इंपैक्ट समिट में बिहार स्टॉल का उद्घाटन करते हुए बताया कि एआई से बिहार के कृषि, शिक्षा और तकनीक क्षेत्र को फायदा मिलेगा।

नई दिल्ली, 17 फरवरी।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट परिसर में मंगलवार को बिहार स्टॉल का उद्घाटन किया, जिसमें उनके साथ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह भी मौजूद रहे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हम विकसित भारत 2047 की कल्पना कर रहे हैं और इसे जमीन पर उतारने का समय आ गया है। बिहार सरकार ने उद्योगों के लिए अच्छी नीतियां बनाई हैं, वैश्विक क्षमता केंद्र और सेमीकंडक्टर कानून लागू किए हैं, इसलिए एआई से जुड़े लोगों का बिहार में स्वागत किया जाएगा। लोग बिहार आएं, सरकार एआई से जुड़कर इसका पूरा लाभ उठाएगी। यह बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है।

उन्होंने कहा कि एआई सम्मेलन बिहार के लिए नई शुरुआत है। सेमीकंडक्टर और उद्योग नीति के जरिए बिहार विभिन्न क्षेत्रों में नए ढांचे तैयार करेगा। इससे बिहार को कृषि, शिक्षा और तकनीक में एआई का पूरा फायदा मिलेगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।