नोएडा, 26 फरवरी।
थाना सेक्टर-142 क्षेत्र स्थित सेक्टर-143 की एक सोसाइटी में गुरुवार दोपहर 42 वर्षीय दुकानदार ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नरेंद्र शर्मा, निवासी कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। वे कैथल में दुकान चलाते थे और इन दिनों अपने भाई से मिलने नोएडा आए हुए थे। घटना के समय वे सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकवाना सोसाइटी में ठहरे थे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें सेक्टर-137 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।



