सिलीगुड़ी, 20 फरवरी।
सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और भक्ति नगर थाना की संयुक्त टीम ने मादक तस्करी की योजना को नाकाम करते हुए तीन आरोपितों जयहेदुल्ला मोमिन, इफतारूल और राम कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 451 ग्राम ब्राउन शुगर, 19 हजार रुपये नगद और सिक्किम नंबर की बाइक जब्त की गई।
जानकारी के अनुसार, जयहेदुल्ला मोमिन और इफतारूल गुरुवार रात सिक्किम नंबर की बाइक से ब्राउन शुगर लेकर इंदिरा गांधी मैदान के पास पहुंचे थे, जहां उन्हें यह खेप राम कुमार मंडल को देनी थी, लेकिन उससे पहले ही एसओजी और भक्ति नगर पुलिस ने तीनों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग से 451 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।



