उत्तर प्रदेश
18 Feb, 2026

जौनपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, 1.54 लाख विद्यार्थी 206 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

जौनपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 1.54 लाख विद्यार्थियों के साथ शुरू हुई। 206 परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी, हेल्पलाइन और विषय विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं।

जौनपुर, 18 फरवरी।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हो गई। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिले में कुल 1,54,122 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए जिले में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

प्रशासन ने नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूर्व में ही पूरी कर ली थीं। प्रश्नपत्रों को चार-लेयर लॉकिंग व्यवस्था में सुरक्षित रखा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं, जिन्हें जिला एवं मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इसके अलावा, एनआईसी के माध्यम से भी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

जिले के 667 माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग ले रहे हैं। इनमें 33 राजकीय, 150 अशासकीय सहायता प्राप्त और 484 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। हाईस्कूल में 77,042 तथा इंटरमीडिएट में 77,080 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिले को छह जोन और 22 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट, प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सभी 206 केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। छह सचल दस्ते भी गठित किए गए हैं। 24 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और 13 को अति संवेदनशील घोषित कर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है, जबकि प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण हेतु राजा डीएम (शिया) इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है।

परीक्षार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। विषय विशेषज्ञों की तैनाती की गई है, जो छात्रों को मार्गदर्शन देंगे। परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 945447739 और 7007115720जारी किए गए हैं।

|

वैश्विक तनाव के बीच भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार सक्रिय

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका, इज़रायल तथा ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण कई देशों में सुरक्षा स्थिति प्रभावित हुई है। इस परिस्थिति में बड़ी संख्या में विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार सक्रिय हो गई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने विभिन्न देशों के नेताओं से बातचीत कर भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज किए हैं। Ministry of External Affairs India ने दुनिया भर में स्थित भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों को नागरिकों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले भारतीयों को सतर्क रहने, आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखने और दूतावास के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर विशेष विमानों के जरिए भारतीयों को स्वदेश लाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।