नई दिल्ली, 13 फरवरी।
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत कमजोर रुख के साथ हुई। शुरुआती मिनटों में हल्की लिवाली से बाजार ने संभलने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही बिकवाली हावी हो गई और प्रमुख सूचकांक नीचे फिसल गए।
सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी भी करीब इतनी ही कमजोरी के साथ लाल निशान में रहा।
दिग्गज शेयरों में मिला-जुला रुखशुरुआती कारोबार में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ, भारती एयरटेल और अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों में हल्की मजबूती दर्ज की गई। इसके विपरीत आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों पर दबाव नजर आया। इंफोसिस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजी और विप्रो के शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई।
गिरावट वाले शेयरों की संख्या अधिकबाजार की व्यापक तस्वीर भी कमजोर रही। कुल कारोबार किए गए 2,660 शेयरों में से 2,220 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में रहे, जबकि 440 शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। सेंसेक्स के 30 में से अधिकांश और निफ्टी के 50 में से बड़ी संख्या में शेयर नुकसान में रहे।
पिछले सत्र की कमजोरी का असरगौरतलब है कि गुरुवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में कमजोरी दर्ज की गई थी, जिसका असर शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में भी दिखाई दिया।



