मध्य प्रदेश
13 Mar, 2026

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आज जारी, मप्र के 83 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे मध्य प्रदेश के 83 लाख से अधिक किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि पहुंचेगी।

भोपाल,13 मार्च

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त से मध्य प्रदेश के 83 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलने वाला है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। इसी क्रम में आज 22वीं किस्त के रूप में किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

यह राशि प्रधानमंत्री द्वारा गुवाहाटी से देशभर के किसानों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित भी करेंगे।

राज्य में इस अवसर को विशेष रूप से पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जिला, विकासखंड और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में एलईडी टीवी के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

कार्यक्रमों में सांसद, विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।