हरियाणा
13 Mar, 2026

सिरसा में दो हादसों में तीन की मौत

सिरसा जिले में गुरुवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई।

सिरसा, 13 मार्च।

सिरसा जिले में गुरुवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शवों का शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पहली दुर्घटना गांव केहरवाला के पास हुई, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर में दोनों कार चालक बलवंत सिंह (संतनगर) और विनोद कुमार (केहरवाला) की मौत हो गई। माया देवी, जो बलवंत सिंह की पत्नी और आंगनवाड़ी वर्कर हैं, गंभीर रूप से घायल हुई। बताया गया कि दोनों कारें डबवाली-जीवननगर और केहरवाला-डबवाली मार्ग पर जा रही थीं। बलवंत सिंह पत्नी माया देवी के साथ डबवाली में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नागरिक अस्पताल भिजवाया।

दूसरी दुर्घटना सिरसा-भादरा मार्ग पर हुई, जहां बाइक सवार अजय (गांव अरनियांवाली) को वाहन ने टक्कर मार दी। अजय किसी काम से गांव शेरपुरा से घर लौट रहा था। दुर्घटना के बाद उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।