वाशिंगटन, 19 फ़रवरी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में गुरुवार को युद्धग्रस्त गाजा के पुनर्वास के लिए गठित शांति समिति की बैठक होगी, जिसमें 20 सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस, वाशिंगटन में आयोजित इस बैठक में पाकिस्तान, मिस्र, जॉर्डन, इंडोनेशिया, कतर, सऊदी अरब, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात सहित अन्य सदस्य देश शामिल होंगे। समिति के देशों द्वारा गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर तक का योगदान देने की संभावना है, जिसकी घोषणा बैठक के दौरान की जाएगी।
इजराइल-हमास युद्धविराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जनवरी में दावोस में शांति बोर्ड का गठन किया था। शुरू में बोर्ड का उद्देश्य गाजा में युद्ध के बाद की स्थिति पर निगरानी रखना था, लेकिन बाद में इसका दायरा बढ़ाकर वैश्विक शांति का लक्ष्य शामिल किया गया। खास बात यह है कि इस बोर्ड में अमेरिकी राष्ट्रपति को अनिश्चितकाल के लिए अध्यक्ष बने रहने की मंजूरी दी गई है।



